Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

प्रेमनगर में हुई बुजुर्ग व्यक्ति की मौत, सर पर मिला है गहरी चोट का निशान

संवाददाता(देहरादून) : प्रेमनगर थाना इलाके के केल्विन स्कूल के सामने 45 वर्षीय बुजर्ग की हत्या की सूचना पुलिस को मिली है।मृतक गंगाराम पेशे से सायकल पंचर आदि का काम करता है।

वो आज स्कूल के सामने स्थित झुग्गी नुमा स्थित घर मे बेड पर लेता मृत मिला है।सीओ नरेन्द्र पंत के मुताबिक फोर्स मौके पर है साथ ही फॉरेंसिक एक्सपर्ट बुलाये गए है।सर पर चोट की जानकारी मृतक के मिली है।शेष जांच के बाद ही बताया जा सकेगा।

Exit mobile version