Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

एक था सुशांत: रिया के साथ अब एनसीबी के निशाने पर 15 अलग बाॅलीवुड सितारें

संवाददाता(मुबंई): जैसा की हम सभी जानते हैं कि सुशांत की मौत से जुड़े ड्रग्स केस में रिया समेत छह आरोपियों की जमानत याचिका अदालत ने खारिज कर दी। अब रिया को 14 दिन जेल में ही गुजारने होगें। इसके बावजूद अब यह खबर सामने आ रही हैं। कि जसमें रिया चक्रवर्ती ने एनसीबी के सामने लगभग 15 बाॅलीवुड हस्तियों का नाम लिया हैं, जो ड्रग्स का इस्तेमाल करते हैं। ये सभी लोग अब एनसीबी के निशाने पर हैं । इन लोगों के साथ कुछ अन्य उपभोक्ता भी शामिल हैं। आइयें जानते हैं

आपको बता दे जानकारी के मुताबिक यह पता चला हैं कुछ लोगों का ऐसा वर्ग है, जो ड्रग्स खरीदकर बॉलीवुड हस्तियों को उसकी आपूर्ति करता है। एनसीबी के अनुसार रिया अपने भाई शौविक एवं सुशांत के पूर्व हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा तथा उसके पूर्व स्टाफ दीपेश सावंत के साथ ड्रग सिंडीकेट का हिस्सा थी। एनसीबी ने रिया को गिरफ्तार करने के साथ ही उस पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 27 (ए) लगाई है। नशीले पदार्थ खरीदने एवं उसके लिए पैसा चुकाने पर यह धारा लगाई जाती है। इस धारा में आरोप सिद्ध होने पर अधिकतम 20 साल तक की सजा का प्रविधान है।

रिया की मुसीबत उसके भाई शौविक द्वारा एनसीबी को दिए बयान से भी बढ़ गई है। शौविक ने माना है कि सुशांत के लिए ड्रग खरीदने का पैसा कई बार रिया ने चुकाया है। रिया ने भी अपने बयान में ड्रग के लिए पैसा चुकाने की बात मानी है। एनसीबी को दिए बयान में उसने माना है कि वह पैसा देती थी और सैमुअल मिरांडा तथा दीपेश सावंत सुशांत के लिए ड्रग लाते थे।

दूसरी ओर रिया के वकील सतीश मानेशिंदे के अनुसार वास्तविकता यह है कि ड्रग की खुदरा खरीद-फरोख्त करनेवाले किसी व्यक्ति से रिया का संबंध स्थापित नहीं हो सका है। इस मामले में रिया का संबंध सिर्फ उसके भाई शौविक, हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा एवं सुशांत के स्टाफर रहे दीपेश से ही सिद्ध किए जा सकते हैं। मानेशिंदे ने रिया द्वारा एनसीबी के सामने दिए गए बयान पर भी सवाल उठाया था। उनके अनुसार रिया से ये बयान दबाव में लिए गए थे। हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा एवं सुशांत के स्टाफर रहे दीपेश से ही सिद्ध किए जा सकते हैं। मानेशिंदे ने रिया द्वारा एनसीबी के सामने दिए गए बयान पर भी सवाल उठाया था। उनके अनुसार रिया से ये बयान दबाव में लिए गए थे।

जान ले क्या है पूरा मामला

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध मौत से जुड़े ड्रग मामले में मंगलवार रात रिया की गिरफ्तारी हुई थी। उसे गिरफ्तारी के कुछ घंटे बाद ही वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये मजिस्ट्रेट कोर्ट के सामने पेश किया गया था। वहां उसकी जमानत अर्जी खारिज हो गई थी। इसके बाद गुरुवार को विशेष एनडीपीएस कोर्ट के जज जीबी गुरव के सामने भी एनसीबी ने रिया की जमानत का विरोध करते हुए कहा था कि उसने सुशांत सिंह राजपूत के ड्रग सेवन की बात को अच्छी तरह जानते हुए भी उसके लिए ड्रग खरीदने के अपराध में खुद को शामिल किया।

Exit mobile version