Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

शिक्षित बेरोजगार 6 माह प्रशिक्षण के लिए करे आवेदन

students noukri

देहरादून। विशिष्ट सेवायोजन कार्यालय (ज0जा0), कालसी में अनुसूचित जाति, जनजाति तथा अन्य पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों की सेवायोजकता में वृद्धि के उद्देश्य से संचालित शिक्षण एवं मार्ग दर्शन केन्द्र में जनवरी 2021 से आरम्भ हो रहे एक वर्षीय (जनवरी से दिसम्बर 2021) आशुलिपि तथा छह माह के टंकण प्रशिक्षण के लिए उक्त वर्ग के 18 से 30 वर्ष आयु वर्ग के हाईस्कूल में अंग्रेजी विषय सहित उत्तीर्ण इण्टरमीडिएट शिक्षित बरोजगार अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं।
इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन पत्र किसी भी कार्य दिन निःशुल्क प्राप्त कर 28 दिसम्बर तक विशिष्टि सेवायोजन अधिकारी, कार्यालय कालसी में जमा कर सकते है। साक्षात्कार 30 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे से विशिष्टि सेवायोजन अधिकारी, कार्यालय कालसी में आयोजित किया जाएगा, जिसमें समस्त शैक्षिक योग्यता सम्बन्धी मूल प्रमाण पत्रों सहित उपस्थित होना अनिवार्य है।

Exit mobile version