Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

कोरोना के चलते तय समय में निर्धारित हुई सचिवालयों की बैठक

संवाददाता(देहरादून) : कोरोना काल को देखते हुए सचिवालय में होने वाली बैठकों को लेकर अहम फैसला हुआ है।सचिव स्वास्थ्य ने ये आदेश सभी अफसरो को किये है। आप भिज्ञ हैं कि वर्तमान में कोविड-19 का संक्रमण तीव्रता से बढ़ रहा है। कोविड-19 के संक्रमण काल में जनहित में विभागीय कार्यों का सम्पादन करने की बाध्यता है तथा इस हेतु समय-समय पर उत्तराखण्ड सचिवालय में विभागीय समीक्षा बैठकें भी आयोजित की जा रही है।

2 अतः कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत मुझे यह कहने का निदेश हुआ है कि यथा संभव विभागीय समीक्षा बैठकें वर्चुवल माध्यम से की जायें। यदि बैठक में सम्बन्धित अधिकारियों/कार्मिकों की उपस्थिति अनिवार्य होने की बाध्यता हो तो सोशल डिस्टेंसिंग एवं मास्क पहनने की अनिवार्यता के साथ समय-समय पर राज्य सरकार एवं भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार बैठक आयोजित की जाय।

Exit mobile version