Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

पुलिस के चंगुल से भागा नशा तस्कर

देहरादून। राजधानी दून में जेल के गेट से नशा तस्करी के आरोप में लाया गया कैदी फरार हो गया। वाहिद नाम के व्यक्ति को सहसपुर थाना पुलिस ने तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया था। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल में भेजने की तैयारी की जा रही थी। इसी दौरान आरोपी जेल के गेट से ही पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी की तेजी से पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। पुलिस चेकिंग कराने के साथ ही आरोपी की संभावित ठिकानों पर भी तलाश कर रही है।

Exit mobile version