Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

दून खबर: आईएएस मंगेश घिल्डियाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी कहा, जायेंगें पीएमओ

संवाददाता(देहरादून): संवाददाता(देहरादून): आप सभी पाठको को बता दे कि उत्तराखंड कैडर के वर्ष 2012 कम आईएएस मंगेश घिल्डियाल को हाल ही में अभी एक जानकारी मिली है। जिसमें घिल्डियाल पीएमओ में अनुसचिव के पद पर अगले चार वर्षों के लिये तैनात होने जा रहे है। केंद्रीय विभाग से आया पत्र तेजी से ब्यूरोक्रेसी में वायरल हो रहा है।

आपको बता दे, शनिवार व दितीय शनिवार होने के चलते सचिवालय में अवकाश ही था। इस पत्र की आधिकारिक तौर पर अभी पुष्टि नही हो पा रही है। रूद्रप्रयाग में डीएम रहे व मौजूदा समय में डीएम टिहरी के पद पर तैनात मंगेश घिल्डियाल अगले सप्ताह तक दिल्ली के लिये रवाना हो सकते है।डीओपीटी से सीधे आये पत्र पर राज्य सरकार भी जल्द निर्णय लेगी। इसके साथ ही राज्य में डीएम टिहरी के पद पर भी किसी अफसर की लॉटरी खुल सकती है। कुछ माह पूर्व ही सरकार ने रूद्रप्रयाग से टिहरी जैसे अहम जिले की जिम्मेदारी मंगेश को सौंपी है।

Exit mobile version