Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

Doiwala’s Name Illuminates : हैरी ने किया डोईवाला का नाम रोशन

Doiwala's Name Illuminates

Doiwala's Name Illuminates

ज्योति यादव,डोईवाला:

Doiwala’s Name Illuminates : डोईवाला के खेरी हरदीप सिंह सैनी (हैरी ) को चौथा स्थान प्राप्त हुआ। आपको बता दें, कि पहले हरिद्वार फिर ऋषिकेश में आयोजित ओपन बॉडीबिल्डिंग फिटनेस एशोसिएशन के द्वारा कराई गई। बोडिवील्डिंग प्रतियोगिता में चौथा स्थान प्राप्त होने पर आज इंटक कांग्रेस डोईवाला द्वारा उनका स्वागत किया गया। जिसमें उत्तराखंड के पूर्व केबिनेट मंत्री इंटक कांग्रेस उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट ने हैरी को शॉल उड़ा कर व बुके देकर उसका सम्मान किया।

Doiwala’s Name Illuminates : डोईवाला में बहुत सी प्रतिभाए छिपी

उन्होंने कहा की खेल से सम्बंधित डोईवाला में बहुत सी प्रतिभाए छिपी है। बस उन्हें निखारने की आवश्यकता है। जिसका जीता जागता उदाहरण डोईवाला खेरी गाँव का युवा हरदीप सैनी उफ हैरी है। स्वागत करने वालो में सेवादल के प्रदेश महासचिव नीरज त्यागी,महिला सेवादल की प्रदेश महासचिव सोनी कुरैशी, इंटक डोईवाला ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल शर्मा,सोनिया सैनी, पूनम सैनी, वीरेन्द्र रावत,विक्टर थॉमस के अलावा दर्जनों लोग मोजूद थे।

Exit mobile version