Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

जरूरत मंद लोगो के लगातार काम आ रही है डोईवाला की एक मदद ब्लड ग्रुप समिति…

ज्योती यादव,डोईवाला। कई वर्षों से एक मदद ब्लड ग्रुप समिति रजि देहरादून डोईवाला क्षेत्र में मरीजों के रक्त की जरूरत को पूरी कर रही है। बुधवार को जौलीग्रांट हॉस्पिटल में भर्ती मरीज सुशील कुमार मिनी आईसीयू में भर्ती थे जिनको कई यूनिट रक्त की आवश्यकता थी जिसकी सूचना एक मदद ब्लड ग्रुप समिति के व्हाट्सएप ग्रुप में मिली जिसके बाद जौलीग्रांट निवासी शाकिब अली ,हजरत अब्दुस सुबहान, नईम अंसारी, अनीश अहमद ने हिमालयन अस्पताल पहुंचकर रक्तदान किया।

संस्था के अध्यक्ष एडवोकेट साकिर हुसैन ने बताया कि एक मदद ब्लड ग्रुप समिति रजि देहरादून जिले व पूरे प्रदेश में मरीजों को रक्त मुहय्या करवाती है। क्योंकि रक्त को मशीन से नहीं बनाया जा सकता रक्त सिर्फ मानव जीवन से ही प्राप्त होता है इसलिए हर व्यक्तियों को रक्तदान करना चाहिए रक्तदान से बड़ी मानवता कोई नहीं है रक्तदान करना सबसे बड़ा इंसानियत का धर्म है ।
समिति के सचिव ने बताया की समिति लगातार लोगो को जागरूक कर रही है और लोगो से रक्तदान करने की अपील कर रही है संस्था में लगातार रक्तवीर की संख्या बढ़ रही है और संस्था लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में रक्तदान शिविर भी कर रही है जिससे जानता जागरूक रहे और समय पर रक्तदान करे ।

Exit mobile version