Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

डोईवाला–प्रेम प्रसंग में युवक ने की खुदकुशी

ज्योती यादव, डोईवाला। प्रेम प्रसंग में आवेश में आकर एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली।

पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले रही है कोतवाली अंतर्गत केशवपुरी बस्ती क्षेत्र में मंगलवार को एक युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या को कारण माना जा रहा है बताया गया की युवक ने लड़की के घर में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या की है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

Exit mobile version