Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

*डोईवाला : योग गुरु ने दिखाई कतिपय जटिल योग क्रियाएं*…..!

ज्योति यादव,डोईवाला। श्री राधे-राधे जनकल्याण योगपीठ लच्छीवाला द्वारा किया गया कतिपय जटिल योग क्रियाओं की प्रदर्शनी का आयोजन। संस्था की तीसरी वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में योगाभ्यास व जुंबा नृत्य का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में योग अभ्यार्थियों व द्वारा कई प्रकार की योग कलाओं का प्रदर्शन किया गया।

संस्था संस्थापक व योग गुरु विजय शाही ने कहा की श्री राधे-राधे जनकल्याण योगपीठ द्वारा योग कार्य के माध्यम से जन कल्याण के लिए निरंतर प्रयास किए जाते है। कहा की योग के माध्यम से व्यक्ति निरोग रहता है। साथ ही उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि हर व्यक्ति को योग करना चाहिए। सह संस्थापक राधा शाही ने हर महिला को समय निकालकर योग करना चाहिए व अपने बच्चों को अभी से योग अभियास करवाना चाहिए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार का रोग ना सताए। इस नगर पालिका अध्यक्ष सुमित्रा मनवाल, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सागर मनवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी, नगीना रानी, मनोज कंबोज, प्रतिमा गुरुंग, ज्योति थापा, ऋतु गुरुंग, पूजा शाही, रेशमी वर्मा, संतोष थापा, सोनी आदि उपस्थित थे।

Exit mobile version