Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

डोईवाला–संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत,हत्या की आशंका…

ज्योती यादव,डोईवाला। कोतवाली अंतर्गत लालतप्पड़ चौकी पुलिस क्षेत्र में देर रात एक महिला की संधि परिस्थितियों में मौत हो गई पुलिस हत्या का मामला मानकर जांच कर रही है लालतप्पड़ चौकी प्रभारी देवेश खुशगाल ने बताया कि बुधवार तड़के 3:00 बजे के आसपास पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला की मौत हो गई है

मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की चौकी प्रभारी ने बताया कि मृतका की पहचान कुलदीप कौर पत्नी हरजीत सिंह निवासी लाल तप्पड़ के रुप में हुई। घटना की सूचना मृतका के पुत्र की ओर से पुलिस को दी गई थी प्रथम दृश्टय माना जा रहा है कि दम घुटने से महिला की मौत हुई है ।

संभावना व्यक्त की जा रही है कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई है। बताया जा रहा है कि दो-तीन लोग इसमें संदिग्ध प्रतीत हुए हैं जिनकी तलाश की जा रही है मौके पर पहुंची पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा रही है महिला की लालतप्पड़ में दुकाने थी।

Exit mobile version