Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

डोईवाला : जंगली हाथी ने फसलों को किया नष्ट

Doiwala: Wild elephant destroyed crops

ज्योति यादव डोईवाला:  शिवालिक श्रेणी के साथ टाईगर रिजर्व पार्क के बीच दूधली रोड पर शांम ढलते ही एक टांग से अपाहिज जंगली हाथी गांव में घुस कर खेतों के साथ फसलों को नष्ट कर रहा है।

ग्रामीणों में भय बना है दूधली रोड पर हर रोज़ हाथी के आ जाने से राह में चलने वाले वाहनों के साथ पैदल चलने वाले लोगों को भी खतरा बना है। वन विभाग के रेंजर के अनुसार यह हाथी पैर से लाचार है जो कि लगभग पांच साल से जगह जगह क्षेत्र का भ्रमण कर लच्छीवाला बीट के सिमलास चोकी के आस पास देखा जा रहा है।

पूर्व प्रधान उमेद बोरा ने कहा की हमारी मांग है कि यदि कोई चोट या अन्य कारण से पैर से लाचार हाथी का ईलाज कराया जाय व इसकेे खाने पीने की उचित व्यवस्था की जाए और साथ ही ग्रामीणों के साथ राहगीरों की भी सुरक्षा की जाए।

Exit mobile version