Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

डोईवाला : जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर पूर्व राज्यपाल कोश्यारी का जोरदार स्वागत।

ज्योति यादव, डोईवाला। महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी का जौलीग्रांट एयरपोर्ट जोरदार स्वागत। शुक्रवार को शाम 5 बजे के करीब पूर्व महामहिम राज्यपाल कोश्यारी महाराष्ट्र से जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे, जहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत प्रदेश के कई विधायकों व सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

विशेष चार्टर्ड प्लेन से जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे पूर्व राज्यपाल व पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी डोईवाला होते हुए देहरादून को रवाना हुए। स्वागत करने पहुंचे कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण व पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। उत्साहित कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया।


वहीं उनकी एक झलक देखने को उनके समर्थक व चाहने वालों का तांता लगा रहा। डोईवाला चौक पर भी भारी संख्या में उनके समर्थक ने पूर्व मुख्यमंत्री कोश्यारी का भव्य स्वागत किया। अटकलें हैं की कोश्यारी के महामहिम राज्यपाल के पद से इस्तीफा देने के बाद, अब उनकी सक्रिय राजनीति में पुनः एंट्री होने की संभावनाएं बढ़ गई है।

Exit mobile version