Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

डोईवाला–पुराने सॉन्ग नदी पुल पर हुए विवाद के दौरान पुल से गिरा व्यक्ति का वीडियो वायरल।

ज्योती यादव,डोईवाला। डोईवाला कोतवाली क्षेत्र में पुराने सॉन्ग नदी पुल पर मंगलवार को दो पक्षों में विवाद हो गया विवाद हाथापाई में तब्दील हो गया विवाद के दौरान एक व्यक्ति पुल से नीचे गिर गया

वहां मौजूद लोगों ने उसका वीडियो बना लिया जो तेजी से क्षेत्र में वायरल हो गया जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर डेढ़ से 2:00 बजे के बीच में सॉन्ग नदी पुल के पास कुछ लोग विवाद कर रहे थे बताया गया कि यह लोग श्रमिक है और किसी बात को लेकर आपस में झगड़ रहे थे झगड़े के दौरान एक व्यक्ति पुल से नीचे गिर गया जिसका किसी ने वीडियो बना दिया वीडियो क्षेत्र में बहुत तेजी से वायरल हुआ

बताया गया की मौके पर पुलिस भी पहुंची थी पुल से गिरे व्यक्ति को डोईवाला अस्पताल लाया गया जहां से उसे दून अस्पताल भेजे जाने की सुचना मिली है। प्रभारी निरीक्षक विनोद गोसाई ने बताया कि पुराने सॉन्ग नदी पुल पर हुए विवाद के संबंध में कोई शिकायत उन्हें अभी नहीं मिली है फिर भी पुलिस मामले का संज्ञान ले रही है बताया कि वायरल वीडियो को भी देखा जा रहा है।

Exit mobile version