Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

डोईवाला–माता भगवती मंदिर में दान पेटी का ताला तोड़ नगदी उड़ा ले गए चोर..

ज्योती यादव,डोईवाला। झबरावाला मे सरकारी स्कूल के पास माता भगवती मंदिर के दान पात्र को तोड़कर चोर दान पात्र की पेटी उठा कर ले गए।
डोईवाला कोतवाली में तहरीर देने पहुंचे समाजसेवियों ने बताया कि रविवार शाम को दो व्यक्ति मंदिर परिसर में कूड़ा बिनते देखे गए थे उसके बाद से ही मंदिर की दान पेटी गायब है उन्होंने डोईवाला कोतवाली में  तहरीर देकर जल्द से जल्द चोरों को पकाने के लिए पुलिस प्रशासन से आग्रह किया ताकि जो भी लोग मंदिर जैसी जगह पर दान पात्र की पेटी तक चुराकर ले जा रहे हैं उन पर कड़ी कार्यवाही हो सके।
पुलिस द्वारा उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया गया।

तेहरीर देने वालो में दरपान बोहरा, धनपाल नेगी आदि लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version