Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

डोईवाला : किसानों में खुशी की लहर,किसानों की मांग पर हुआ अमल….!

 

ज्योति यादव,डोईवाला। अखिल भारतीय किसान सभा द्वारा गन्ना किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए सोमवार को शुगर मिल के अधिशासी निदेशक के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया गया था। किसानों की मांग पर कार्यवाही करते हुए मंगलवार को शुगर मिल परिसर में किसानों के लिए विश्राम गृह बनाने के साथ ही शौचालयों की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए निर्माण कार्य शुरू हो गया है। वहीं क्षतिग्रस्त रोड से हो रही धूल मिट्टी से भी निजाद दिलवाने को भी पक्की रोड का निर्माण कार्य किया जा रहा है, जिसका निरीक्षण किसान सभा के प्रतिनिधि मण्डल ने किया।

Exit mobile version