Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

डोईवाला–मंदिर समिति ने किया चौकी प्रभारी को सम्मानित

ज्योती यादव,डोईवाला। प्राचीन शिव मंदिर समिति भानीवाला की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जौली ग्रांट चौकी प्रभारी सुमित चौधरी को सम्मानित किया गया। मंदिर समिति की ओर से श्री श्री कृष्णा जन्माष्टमी के उपलक्ष में आयोजित शोभायात्रा में यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने में सहयोग देने पर मंदिर कमेटी की ओर से सम्मान दिया गया मंदिर समिति के संरक्षक बच्चन सिंह चौहान और अध्यक्ष सुखपाल सिंह नेगी ने उनको सम्मानित किया समाजसेवी राजन गोयल ने कहा कि जिम्मेदारी के साथ अपने कार्यों को करने वाले अधिकारी सम्मान के पात्र होते हैं। इस दौरान सभासद ईश्वर रौथान, देव सेमल्टी आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version