Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

डोईवाला : 9 मार्च को होगा शहीद दुर्गामल्ल की प्रतिमा का लोकार्पण

ज्योति यादव,डोईवाला। डोईवाला चौक पर लगी शहीद दुर्गामल्ल की घोड़े पर सवार प्रतिमा और 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का अनावरण और लोकार्पण 9 मार्च को किया जाएगा। स्वतंत्रता शहीद दुर्गामल्ल की प्रतिमा और राष्ट्रीय ध्वज का भूमि पूजन हुए छह माह से अधिक का समय बीत चुका है और अब 9 मार्च को इसका लोकार्पण शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा किया जाएगा।

जिसकी तैयारियों में नगर पालिका प्रशासन जुटा है। साथ ही 100 फीट ऊंचे तिरंगे को फहराने की भी तैयारी में है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि नौ मार्च को सुबह 11 भजे प्रतिमा का लोकार्पण किया जाएगा। बताया की मूर्ति की सुरक्षा के लिए एसएस की रेलिंग और सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

Exit mobile version