Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

डोईवाला– पंचवटी कॉलोनी की बच्ची ने कोबरा सांप के जहर से कई दिनों की जंग, लेकिन नहीं जीत पाई सांप के जहर से,अस्पताल में ली आखरी सांस 

ज्योति यादव डोईवाला। कुछ दिनों पहले डोईवाला की पंचवटी कालोनी में अरविंद पांचाल के 2 छोटे बच्चों को घर में घुसे कोबरा सांप ने कांट लिया था जिसमें उन्हें स्थानीय अस्पताल जौलीग्रांट के आईसीयू में एडमिट कराया गया था

डॉक्टर द्वारा दोनो बच्चों की हालत हालत गंभीर बताई गई थी लेकिन कुछ दिनों में बेटा आईसीयू से बाहर आ गया था।
लेकिन छोटी बच्ची आसीन की हालत गंभीर बनी हुई थी और वह आईसीयू में एडमिट थी,
अभी मिली जानकारी के अनुसार 4 साल की आसीन जिसको कोबरा सांप ने काटा था वह छोटी बच्ची कोबरा सांप के जहर से नहीं लड़ पाई और उसने आज जौलीग्रांट अस्पताल में आखिरी सांस ली।

क्षेत्र में दुख का माहौल कुछ ही देर में जौलीग्रांट हिमालयन हॉस्पिटल से बच्ची की बॉडी घर लाई जाएगी।

 

Exit mobile version