Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

डोईवाला–चीनी मिल मजदूर संघ की बैठक, मजदूर संघ संगठन को लेकर किए गए कई बदलाव

ज्योति यादव,डोईवाला। डोईवाला चीनी मिल मजदूर संघ द्वारा बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें चीनी मिल मजदूर संघ संगठन को लेकर कई बदलाव किए। चीनी मिल मजदूर संघ अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया की संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मदन मोहन बिलजबान को तत्काल प्रभाव से उनके पद से हटा दिया गया।

साथ ही चीनी मिल के खिलाफ बोलने वालों के खिलाफ रोष जाहिर किया गया। अध्यक्ष गोपाल ने बताया कि कुछ दिनों से कुछ राजनैतिक लोग चीनी मिल को बदनाम करने में लगे हैं जबकि चीनी मिल डोईवाला ने इस बार बेहतर प्रदर्शन किया है। गोपाल ने बताया यूनियन के उपाध्यक्ष मदन मोहन को उपाध्यक्ष पद से हटाया गया है क्योंकि वह काफी समय से यूनियन को समय नहीं दे पा रहे थे और ना ही वह कहीं यूनियन के पक्ष में खड़े होते नजर आ रहे थे।

बताया की जल्द ही सदस्यता अभियान चलाया जाएगा और नए लोगों को यूनियन में जोड़ा जाएगा। बैठक में ओमप्रकाश वर्मा, नरेश कुमार, त्रिलोकी प्रशाद, अफजाल खान, सोनी कुरेशी, प्रिया शर्मा आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version