Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

डोईवाला। सौतेली मां बनी क़ातिल: 4 साल के मासूम बेटे की पीट-पीट कर,कर दी हत्या

ज्योती यादव,डोईवाला। डोईवाला कोतवाली के अंतर्गत मारखम ग्रांट बुल्लावाला गांव में एक 4 वर्षीय मासूम बच्चा संदिग्ध परिस्थितियों में घर में मृत मिला। मृतक आरोप है कि बच्चे की सौतेली मां ने उससे मारपीट की थी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप राणा ने बताया कि कोतवाली पुलिस को सोमवार की शाम 7:30 बजे मारखम ग्रांट ग्राम पंचायत के बुल्लावाला गांव के एक घर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक चार वर्षीय बालक मृत अवस्था में मिला है।मृतक की पहचान विवान 4 वर्ष,पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। परिजन बालक को लेकर हिमालयन अस्पताल जॉली ग्रांट गए थे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था पास पड़ोस और प्रथम दृष्टया पूछताछ में सामने आया है कि उसकी सौतेली मां अक्सर उससे मारपीट किया करती थी जबकि पुलिस को उसकी मां ने पूछताछ में बताया कि बालक विवान बाथरूम में गिरा दिखाई दिया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम करने के भेजा है, प्रभारी निरीक्षक ने बताया की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही उचित कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version