Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

डोईवाला–14 जुलाई रविवार से शुरू , 7 दिनी श्रीमद् भागवत कथा, पहले दिन निकलेगी कलश यात्रा…

ज्योती यादव,डोईवाला। गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर श्री राधे कृष्णा आनंद धाम चैरिटेबल ट्रस्ट देहरादून की ओर से आज रविवार से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन साई कॉम्लेक्स ऋषिकेश रोड मे होगा ! कथा व्यास आदित्यानंद महाराज ने बताया कि हिंदू धर्म में श्रीमद् भागवत कथा का महत्वपूर्ण स्थान है। आज 14 जुलाई रविवार को 8:00 कलश यात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से वाद्य यंत्रों के साथ निकाली जाएगी और कथा का आयोजन प्रतिदिन सांय 4:00 से 7:00 तक मधुर भक्तिपूर्ण संगीत के साथ किया जाएगा ! 7 दिनों तक चलने वाली श्रीमद् भागवत कथा का समापन 21 जुलाई रविवार को पूर्ण आहुति के साथ होगा ।

Exit mobile version