Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

डोईवाला : सपा ने दी धरती पुत्र मुलायम सिंह को श्रद्धांजलि*….!

ज्योति यादव,डोईवाला। आज समाजवादी पार्टी के संस्थापक व देश के पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव को किया नमन। मंगलवार को धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव की जन्मतिथि पर सपा कार्यकर्ताओं ने दी उन्हें श्रद्धांजलि। मिल रोड़ स्थित सपा कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी किसान नेता एडवोकेट सुरेंद्र सिंह राणा ने की व संचालन समाजवादी जनसभा के अध्यक्ष सलीम अंसारी ने किया। कार्यक्रम में फुरकान अहमद, जाहिद अंजुम, हरिकिशन चौहान, अश्वनी त्यागी, शराफत सलमानी आदि कार्यकर्ताओं ने विचार रखें और नेता जी मुलायम सिंह की चित्र पर पुष्प चढ़ाकर नमन किया।

Exit mobile version