Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

डोईवाला : 100 पव्वे अवैध देशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

डोईवाला: पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री पर रोकथाम लगाये जाने हेतु प्रचलित अभियान के अन्तर्गत प्रभारी डोईवाला कोतवाली एएसपी घोड़के द्वारा थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही व अंकुश लगाने के लिए थाना स्तर पर पूर्व से टीम गठित को आवश्यक निर्देश दिये गये थे।

पुलिस टीम द्वारा चैकिंग में रविवार को लच्छीवाला रेलवे ब्रिज से टीकम सिंह उर्फ मोनू पुत्र बाबू सिंह निवासी आदर्श कॉलोनी नेहरूग्राम देहरादून को 100 पव्वे देशी शराब जाफरन एवं स्कूटी सहित गिरफ्तार किया गया।

Exit mobile version