Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

जौलीग्रांट एयरपोर्ट मे जी20 सम्मेलन की सजावट, साफ-सफाई, सौंदर्यकरण का निरीक्षण करने पहुंचे डोईवाला एसडीएम “शैलेंद्र नेगी”

ज्योति यादव,डोईवाला। जौलीग्रांट (देहरादून) एयरपोर्ट में जी20 सम्मेलन के दृष्टिगत सजावट, साफ सफाई, सौंदर्यीकरण आदि का कार्य किया जा रहा है। आज बुधवार को डोईवाला उपजिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी द्वारा जी20 सम्मेलन के दृष्टिगत किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया गया।

साथ ही संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं कार्यदाई संस्थाओं को समय से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान एयरपोर्ट अथॉरिटी अपर जनरल मैनेजर नितिन कादियान, एयरपोर्ट अथॉरिटी अधिशासी अभियंता राजीव कुमार, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के डिप्टी कमांडेंट अरविंद उपरेती, नायब तहसीलदार राजेंद्र रावत आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version