Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

डोईवाला–आंगनबाड़ी केंद्र में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, वह भ्रूण हत्या जैसे विषयों जागरूकता अभियान…!

ज्योति यादव, डोईवाला। आज आंगनवाड़ी केंद्र राजीव नगर 2 में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत बैठक का आयोजन किया गया। साथ ही भ्रूण हत्या एवं लिंगानुपात जैसे विषयों पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ती सीमा देवी द्वारा जानकारी दी गई। सीमा देवी ने कहा कि हमें अपनी बेटियों पर बेटों की तरह गर्व होना चाहिए। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान व बच्चियों की सुरक्षा के लिए सरकार पूर्णरूप से गंभीर है।

साथ ही सीमा देवी ने कहा कि आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। महिलाएं हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बने इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान का लक्ष्य लड़कियों के साथ होने वाले भेदभाव को दूर करना और उनके प्रति लोगों की नकारात्मक मानसिकता में बदलाव लाना है।
उन्होंने सभी महिलाओं से अपील की हैं कि आंगनबाड़ी केंद्र के संपर्क में रहें ताकि विभाग द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक मिल सके।

Exit mobile version