Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

डोईवाला : सेवानिवृत्त कर्मचारी को किया सम्मानित

Doiwala: Retired employee honored

ज्योति यादव डोईवाला: आम आदमी पार्टी द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारी सम्मान अभियान के अंतर्गत बृहस्पतिवार को डोईवाला नगर पालिका के वार्ड नo 1 लच्छीवाला पेट्रोल पम्म के सामने रहने वाले डोईवाला चीनी मिल से सेवानिवृत्त परशुराम थापा को शॉल व माला उड़ा कर एवं उपहार देकर सम्मानित किया। नगर अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने कहा कि थापा जी का शुगर मिल में कार्यकाल बहुत अच्छा रहा उन्होंने हमेशा कर्मचारियो के हितों को लेकर कार्य किया शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम हम लगातार करेंगे सम्मानित करने वालो में आप महिला नगर अध्यक्ष सोनी मेडम, रेखा जयसवाल, सुमन गुप्ता, लता देवी, मीनाक्षी, सुनीता, दीपेश थापा आदि समेत मौजूद थे।

Exit mobile version