Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

डोईवाला–रेनेसां ड्रोन स्कूल में 77वाँ गणतंत्र दिवस भव्यता व उल्लास के साथ मनाया गया…

ज्योती यादव,डोईवाला। रेनेसां ड्रोन स्कूल में भारत का 77वाँ गणतंत्र दिवस अत्यंत उत्साह, देशभक्ति और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंगों से सजा हुआ दिखाई दिया, जहाँ छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी रही।

समारोह का शुभारंभ प्रबंध निदेशक मनीष वत्स के मार्गदर्शन में किया गया। प्रधानाचार्य संजय वशिष्ठ की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया एवं राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी संजय जिंदल की विशेष भूमिका रही।

छात्रों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का सजीव मंच संचालन (लाइव एंकरिंग) संदीप सिंह द्वारा किया गया, जिसने पूरे आयोजन को ऊर्जावान और आकर्षक बनाए रखा।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित फूड फेट विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जहाँ विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल लगाए गए। साथ ही बच्चों के मनोरंजन हेतु विभिन्न झूले एवं खेल गतिविधियाँ भी आयोजित की गईं, जिससे पूरा परिसर मेले के रूप में परिवर्तित हो गया।

अभिभावकों के लिए आयोजित बेबी शो कार्यक्रम विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र रहा। इस मनमोहक आयोजन का सफल संचालन प्रियंका खंडूरी एवं नेहा चेत्री द्वारा किया गया, जिसे अभिभावकों ने खूब सराहा।

इस संपूर्ण आयोजन के सफल संचालन में कार्यक्रम संयोजक रश्मि नेगी एवं हीरा शर्मा का विशेष योगदान रहा। विद्यालय प्रबंधन ने इस अवसर पर कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों में देशभक्ति, आत्मविश्वास एवं सामाजिक मूल्यों का विकास होता है।

रेनेसां ड्रोन स्कूल का 77वाँ गणतंत्र दिवस समारोह देशप्रेम, उल्लास और सामूहिक सहभागिता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Exit mobile version