Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

डोईवाला : नशे के खिलाफ चली पुलिस की पाठशाला….!

ज्योति यादव,डोईवाला। राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस द्वारा समस्त शिक्षण संस्थानों, एनजीओ, ग्राम सभाओं, जनप्रतिनिधियों एवं आम जनता को साथ लेकर व्यापक स्तर पर नशे के खिलाफ जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

जिसके चलते बृहस्पतिवार को पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ राजकीय इंटर कॉलेज भगवानपुर में पाठशाला का आयोजन किया गया। रानीपोखरी थानाध्यक्ष शिशुपाल राणा ने गुरुवार को राजकीय इंटर कॉलेज भगवानपुर धारकोट के प्रधानाचार्य अतुल श्रीवास्तव एवं समस्त शिक्षकों तथा समस्त छात्र छात्राओं को नशे के कुप्रभाव, साइबरसंबंधी अपराधों एवं ट्रैफिक नियमों के संबंध में जानकारी दी।

साथ ही समस्त छात्र-छात्राओं एवं समस्त विद्यालय स्टाफ को नशे के विरुद्ध शपथ दिलाई गई। जिस पर समस्त स्कूल स्टाफ एवं छात्र छात्राओं द्वारा नशे के खिलाफ देहरादून पुलिस के अभियान को सफल बनाने तथा उत्तराखंड को नशा मुक्त करने के लिए प्रण लिया गया।

Exit mobile version