Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

डोईवाला : पुलिस ने किशोर से किया चोरी का कैमरा बरामद…!

ज्योति यादव,डोईवाला। वेडिंग प्वाइंट से चोरी हुआ दो लाख का सोनी कैमरा पुलिस ने किया बरामद। सोमवार को रामपाल चौहान ने कोतवाली डोईवाला में शिकायत दर्ज कराई गई की बीते बुधवार को उनका विडियो शूटिंग का कैमरा गणपति गार्डन भानियावाला से चोरी हो गया, जिसकी कीमत दो लाख रुपए हैं। कोतवाल राजेश साह ने बताया की पुलिस टीम ने मंगलवार को एसडीआरएफ तिराहा जॉलीग्रांट से 200 मीटर आगे जंगलात चौकी के पास से केशवपुरी बस्ती डोईवाला निवासी एक विधि विवादित किशोर 17 वर्ष (नाबालिग होने पर नाम गोपनीय) के पास से चोरी का सोनी कम्पनी का कैमरा मिलने पर उसे निगरानी में लिया।

Exit mobile version