Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

डोईवाला : सड़क चौड़ीकरण से प्रभावित लोगो ने सौंपा पूर्व मंत्री को ज्ञापन

Doiwala: People affected by road widening submitted memorandum to former minister

ज्योति यादव डोईवाला:  देहरादून-ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण से प्रभावित होने वाले भानियावाला व्यापार मंडल ने रविवार को पूर्व शिक्षा मंत्री एवं हरिद्वार सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा।

सड़क चौड़ीकरण से प्रभावित दुकानदारों के सुरक्षित भविष्य को देखते हुए वैकल्पिक मार्ग निकालने जाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

हरिद्वार सांसद निशंक ने एनएच प्रोजेक्ट मैनेजर मौर्य से तत्काल फोन  पर बातचीत कर राजमार्ग के चौड़ीकरण के साथ ही स्थानीय दुकानदारों व जनता के हितों का भी ध्यान में रखने को कहा।

उन्होंने कहा कि अगर बाजार को बचाया जा सकता है तो बचाया जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग पर विचार करने को निर्देशित किया।

ज्ञापन प्रेषित करने वालों में पूर्व जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा कुसुम सिद्धू, पूर्व ग्राम प्रधान नरेंद्र सिंह नेगी, सांसद प्रतिनिधि रविन्द्र बेलवाल, राजन गोयल प्यारेलाल कोठारी, संपूर्णानंद ध्यानी आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version