Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

डोईवाला–परवादून जिला कांग्रेस कार्यालय में युवा कांग्रेस संगठनात्मक चुनाव को लेकर बैठक आयोजित…

filter: null; fileterIntensity: null; filterMask: null; captureOrientation: 0; runfunc: 0; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; motionR: 0; delta:null; module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 0;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 257.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: weather?null, icon:null, weatherInfo:100;temperature: 39;

ज्योती यादव,डोईवाला। आगामी युवा कांग्रेस संगठनात्मक चुनावों के संबंध में सोमवार को परवादून जिला कांग्रेस कार्यालय,डोईवाला में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन को मज़बूत करने और अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में भारतीय युवा कांग्रेस के इलेक्शन कमिश्नर दीपक चौधरी एवं विधानसभा समन्वयक माधवेंद्र मूर्ति ओझा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने चुनाव की प्रक्रिया, सदस्यता अभियान एवं चुनाव की पारदर्शिता से संबंधित दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि अधिक से अधिक संख्या में जुड़कर संगठन को मज़बूत बनाएं।
सदस्यता अभियान 6 अक्टूबर को देहरादून कांग्रेस कार्यालय से शुरु किया गया व 10 नवंबर में 9 दिसंबर तक सदस्यता अभियान कराया जाएगा। 24 से 30 अक्टूबर तक नामांकन पत्र लिए जाएंगे और पांच नवंबर को नामांकन किया जाएगा। इस प्रक्रिया में 18 से 35 वर्ष के युवा नामांकन कर सकते हैं।

परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा की युवा कांग्रेस संगठन को मज़बूत करने में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। आगामी चुनाव हमारे लिए केवल संगठनात्मक प्रक्रिया नहीं, बल्कि युवाओं की भागीदारी और नेतृत्व को मज़बूत करने का अवसर भी है।

डोईवाला कांग्रेस नगर अध्यक्ष करतार नेगी व ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा की हम पूरी प्रतिबद्धता के साथ इस चुनाव को पारदर्शी और सफल बनाने के लिए कार्य करेंगे। युवा कांग्रेस का यह चुनाव केवल एक आंतरिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि युवाओं को नेतृत्व में आगे लाने का सशक्त माध्यम है। संगठन में पारदर्शिता और व्यापक भागीदारी हमारी प्राथमिकता है।

इस अवसर पर भारतीय युवा कांग्रेस के इलेक्शन कमिश्नर दीपक चौधरी,परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल,युवा कांग्रेस विधानसभा समन्वयक माधवेंद्र मूर्ति ओझा,डोईवाला कांग्रेस नगर अध्यक्ष करतार नेगी,ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र भट्ट,पूर्व जिलाद्यक्ष अश्विनी बहुगुणा,प्रदेश सचिव सागर मनवाल,प्रदेश प्रवक्ता प्रमोद कपरूवान शास्त्री,कांग्रेस जिला उपाद्यक्ष एसपी बहुगुणा,सुनील बर्मन, जिला महासचिव राहुल सैनी,मुकेश प्रसाद,शार्दूल नेगी,कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ जिलाद्यक्ष जीतेन्द्र कुमार,ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष उमेद बोरा,डोईवाला युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष सावन राठौर,शाकिर अली,आरिफ अली,विवेक सैनी,देवराज सावन,रोहित पांडे,सतनाम सिंह गोलू,गौरव बिष्ट,शक्ति प्रताप सिंह,समीर,अमित,दीपक व युवा कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version