Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

डोईवाला–शहीद दुर्गा मल्ल महाविद्यालय के एनएसयूआई ने किया महाविद्यालय की इकाई का गठन

ज्योति यादव,डोईवाला। आज भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) द्वारा शहीद दुर्गामल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोईवाला में एनएसयूआई की महाविद्यालय इकाई का गठन किया गया।

जिसमे एनएसयूआई परवादून जिलाध्यक्ष प्रकाश नेगी के द्वारा इकाई अध्यक्ष तुषार पाल, उपाध्यक्ष योगिता कोहली, महासचिव सौरभ बिष्ट, सचिव नवजोत सिंह को नियुक्त किया गया। इस मौके पर छात्र नेता संजू ठाकुर ने कहा की एनएसयूआई द्वारा जो इकाई का गठन किया गया है इससे आने वाले छात्र संघ चुनाव में एनएसयूआई के प्रत्याशियों को काफी फायदा मिलेगा।

छात्रसंघ कोषाध्यक्ष इंदु कश्यप व छात्र नेता पलक खत्री ने कहा की इस इकाई के माध्यम से छात्र छात्राओं के बीच एनएसयूआई की पैठ और मजबूत होगी और अधिक से अधिक छात्र छात्राए इस इकाई के माध्यम से एनएसयूआई संगठन से जुड़ेंगे।

इस मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता आरिफ अली, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सावन राठौर, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष मुकेश प्रसाद,पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष स्वतंत्र बिष्ट ,ज्योति , अंशिका, तानिया, सुहानी,तनु , कीर्ति,आशीष,अंशिका, अनन्य , रिया,मनीषा, सुचिता,ईशा,साक्षी ,प्रियांशी, इंदु कश्यप सौरभ आदि छात्र मौजूद रहे।

Exit mobile version