Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

तेज रफ्तार बाइक और ट्रक में टक्कर, बाइक सवार युवकों की हालत, गंभीर ट्रक ड्राइवर मौके से हुआ फरार!

High speed bike and truck collide, condition of bike riders, serious truck driver absconded from the spot!

ज्योति यादव डोईवाला: डोईवाला में एक और सड़क हादसा, सोमवार रात 8:30 बजे लगभग एक सड़क हादसा जिसमें दो युवक गंभीर रूप से  घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि 16 टायरा ट्रक डोईवाला से ऋषिकेश हाईवे की ओर जा रहा था वही दो बाइक सवार तेज रफ्तार से डोईवाला से निकलते हुए शुगर मिल की तरफ जा रहे थे। बाइक सवार इतनी तेज रफ्तार में थे कि सामने से आते ट्रक के पास बैलेंस बिगड़ने से जोरदार टक्कर हो गई। बाइक पर दो युवक सवार थे जिसमें से एक युवक का नाम देवा उम्र 17 साल ,पिता श्रीपाल, दूसरा युवक सोनू दोनों घटनास्थल पर गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना डोईवाला के देसी शराब ठेके के पास हुई ,मौके से ट्रक ड्राइवर ट्रक लेकर भाग खड़ा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही डोईवाला चीता पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों युवकों को डोईवाला सरकारी अस्पताल ले जाया गया जिसमें युवक सोनू की हालत सीरियस व दूसरे युवक देवा का झगड़ा टूट गया, जिससे कि दोनों युवकों को सरकारी अस्पताल से जौलीग्रांट हिमालय अस्पताल रेफर कर दिया गया, व एंबुलेंस द्वारा दोनों युवकों को हिमालयन अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना के बाद आसपास के लोग पहले पहुंचे पुलिस पूछताछ कर जांच में जुटी।

Exit mobile version