Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

डोईवाला नगर कांग्रेस द्वारा वार्ड नं 13 में नुक्कड़ सभा का आयोजन,डोईवाला चीनी मिल में क्षेत्रीय कर्मचारियों का शोषण किसी भी हाल में बर्दाश्त नही किया जाएगा – मोहित उनियाल

ज्योति यादव,डोईवाला। डोईवाला नगर कांग्रेस द्वारा खेड़ा मंदिर,खैरी रोड,वार्ड नं 13 में नुक्कड़ सभा का आयोजन परवादून कांग्रेस जिला महासचिव व डोईवाला नगर पालिका सभासद गौरव मल्होत्रा के नेतृत्व में किया गया ।

परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने क्षेत्रीय जनता से मूलभूत समस्याओं पर वार्तालाप की । उनियाल ने कहा की इन नुक्कड़ सभाओं का उद्देश्य जन की बात सुनने का है । बहुत से ऐसे मुद्दे हैं जिनका समाधान आसानी से हो सकता है मगर समस्याओं का निराकरण नही हो पाता है ।

इसी सोच के साथ कांग्रेस संगठन द्वारा नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से जनता के मुद्दों का समाधान किया जा रहा है । डोईवाला चीनी मिल में क्षेत्रीय कर्मचारियों का शोषण किसी भी हाल में बर्दाश्त नही किया जाएगा । मिल में दूसरे जिलों से अधिकारियों व कर्मचारियों की नियुक्ति की जा रही है मगर कई सालों से अपनी सेवा दे रहे क्षेत्रीय कर्मचारियों अभी तक स्थाई नही किये गए हैं जो सरासर गलत है । इन अहम मुद्दों व मिल में चल रहे बड़े भ्रष्टाचार को लेकर मिल प्रशासन के खिलाफ जोरदार आंदोलन किया जाएगा व गन्ना मंत्री से संगठन का प्रतिनिधि मंडल जल्द मुलाकात करेगा ।

डोईवाला कांग्रेस नगर अध्यक्ष करतार नेगी ने कहा की आगामी नगर पालिका चुनावों को लेकर कमेटियों का गठन किया जा रहा है । जल्द ही कांग्रेस मंडल अध्यक्षों की घोषणा की जाएगी । कांग्रेस का हर एक कार्यकर्ता जनता के मुद्दों के लिए दिन रात संघर्ष कर रहा है ।

डोईवाला नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सागर मनवाल व सभासद गौरव मल्होत्रा ने कहा कि जनता के मुद्दों का जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा । नगर पालिका क्षेत्र में बड़ी मात्रा में विकास कार्य किये गए हैं । वार्ड नं 13 में कई मार्गों का निर्माण करने के साथ सफाई व्यवस्था,स्ट्रीट लाइट,सामुदायिक जिम का कार्य किया गया व बहुत कार्य प्रस्तावित हैं ।

चीनी मिल कर्मचारियों के हितों के लिए कांग्रेस संगठन ने हमेशा संघर्ष किया है व उनके हक की लड़ाई लड़ना हमारा कर्तव्य है । महिलाओं ने बढ़ती महंगाई पर रोष व्यक्त किया व सरकार से गैस सिलेंडर 500 रुपये करने की मांग की ।

बैठक में परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल,डोईवाला कांग्रेस नगर अध्यक्ष करतार नेगी,डोईवाला नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सागर मनवाल,कार्यक्रम के आयोजक व सभासद गौरव मल्होत्रा,कमल,सुखबीरसिंह,रघुवीर,नाथी,अखिलेश,सलीम, अशोक,विजय ढिंगिया,सागर,मनोज,अरविंद,कोमल,परवीन कमलबहादुर,अयूब,राजकुमार,किशन,राजवीर,किशन,सुनील,शुभम आदि मौजूद रहे ।

Exit mobile version