Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

डोईवाला नगर कांग्रेस द्वारा संविधान निर्माता भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर के परिनिर्वाण दिवस  दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

ज्योती यादव,डोईवाला। डोईवाला नगर कांग्रेस द्वारा संविधान निर्माता भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

जिसमें डोईवाला कांग्रेस के सभी संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं ने संविधान निर्माता बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौक़े पर नगर अध्यक्ष करतार नेगी ने कहा कि बाबा साहेब ने भारत में एक पवित्र संविधान की रचना की जिसमें कि ग़रीब वंचित एवं पिछड़े वर्ग को उनकी आर्थिक स्थिति मज़बूत करने के लिए आरक्षण की व्यवस्था की गई। भारत के सभी नागरिकों को समानता का अधिकार दिया।

गन्ना समिति के चेयरमैन मनोज नौटियाल ने कहा कि अंबेडकर जी ने दलितों के ख़िलाफ़ छुवाछूत को लेकर सामाजिक आंदोलन चलाया था।

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष करतार नेगी,मनोज नौटियाल , ब्लाकअध्यक्ष महेंद्र भट,सावन राठौर विधानसभा अध्यक्ष यूथ कांग्रेस ,आरिफ अली राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी N S U I,सुनील वर्मन,महेश लोधी ,नगर महासचिव शाकिर अली,नगर सचिव संजीव भट,साहिल अली पूर्व सचिव यूथ कांग्रेस ,अमन बिष्ट,आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version