Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

डोईवाला नगर पालिका ने पॉलीथिन एवं प्लास्टिक सामग्री से लोड छोटा हाथी लिया कब्जे में

ज्योति यादव,डोईवाला। आज अधिशासी अधिकारी नगर पालिका डोईवाला द्वारा सूचना दी गई कि डोईवाला भानियावाला मार्ग में एक गोदाम से छोटा हाथी वाहन में पॉलीथिन एवं प्लास्टिक सामग्री लोड की जा रही है।

सूचना मिलते ही तत्काल अधिशासी अधिकारी नगरपालिका के साथ वाहन की चेकिंग की गई तथा वाहन में लोड किए गए प्लास्टिक तथा पॉलिथीन सामग्री व वाहन कब्जे में लिया गया तथा नगरपालिका की सुपुर्दगी में सौंपा गया जिस पर नियमानुसार अर्थदंड तथा अन्य कार्रवाई नगरपालिका स्तर से की जा रही है ।

इसके साथ ही गोदाम जिससे यह माल लोड किया जा रहा था , का निरीक्षण किया गया। गोदाम में प्लास्टिक एवं पॉलिथीन सामग्री नहीं पाई गई।

टीम में उत्तम सिंह नेगी अधिशासी अधिकारी , सचिन रावत सफाई निरीक्षक तथा परविंदर सिंह सफाई निरीक्षक उपस्थित रहे।

Exit mobile version