Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

बारिश में कहीं ना हो जाए चुक, इसलिए स्वयं निरीक्षण पर पहुंच रहे डोईवाला विधायक बृज भूषण गैरोला

ज्योति यादव,डोईवाला। आज नथुवावाला ढाँग की तरफ़ सॉंग नदी के प्रवाह को देखते हुए डोईवाला विधायक बृज भूषण गैरोला तहसीलदार सदर, लोक निर्माण विभाग , सिचाई विभाग के अधिकारियों के साथ मौक़े पर निरीक्षण के लिए पहुंचे।

उन्होंने अधिकारियों को नदी चैनलाइज़ करने के निर्देश दिये जिससे ढाँग में आबादी को ख़तरा ना हो। वह विधायक ने ख़तरे की दृष्टि से संवेदनशील घरों को शिफ्ट करने हेतु तहसीलदार सदर को निर्देशित किया।

साथ ही सिरवालगारड और भोपलपानी क्षेत्र में अपदा काम के सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को लेजाकर उन्हें जल्द कार्य पूरा करने के लिए निर्देशित किया।

इस दौरान ब्लॉक प्रमुख ममता देवी, भगवती सती ,राजपाल,शेर सिंह मनवाल,सुरेंद्र दत्त जोशी, त्रिलोक रावत, सुमेधा पुरोहित,सरोजिनी गौड़, माहेश्वरी नेगी आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version