Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

डोईवाला–ब्रेक फेल होने से टोल के डिवाइडर से टकराया दूध का टैंकर….!

ज्योति यादव, डोईवाला। देहरादून से डोईवाला की ओर आ रहे एक दूध से भरे टैंकर के ब्रेक फेल हो गए। ब्रेक फेल होने से टैंकर टोल प्लाजा के डिवाइडर के टकराया। दो तीन कारे भी चपेट आ कर क्षतिग्रस्त हो गई । आज सोमवार को लगभग देर शाम 5:30 बजे करीबन लच्छीवाला टोल प्लाजा पर देहरादून से आ रहा दूध का टैंकर ब्रेक फेल होने से तेजी से आकर डिवाइडर से टकराया ।

इस दौरान टोल प्लाजा क्रॉस कर रही दो तीन कारें भी उसकी चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई ।दुर्घटना होने पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया ।सूचना मिलने पर डोईवाला कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ। कोतवाल राजेश साह ने बताया की टैंकर का ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है डिवाइडर से टकराने की वजह से बड़ा हादसा टल गया।

Exit mobile version