Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

डोईवाला– मुआवजे की राशि बढ़ाने के लिए सांसद को सौंपा ज्ञापन

ज्योति यादव,डोईवाला। जौलीग्रांट हवाई अड्डा के आंशिक विस्तारीकरण के अंतर्गत अठुरवाला के बांध विस्थापित परिवारों की आवासीय भवन एवं दुकानों के गलत ढंग से अधिग्रहण करने के चलते क्षेत्रवासियों ने सांसद प्रतिनिधि रविन्द्र बेलवाल के नेतृत्व में हरिद्वार सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक एवं विधायक डोईवाला बृज भूषण गैरोला को ज्ञापन सौंपा।

बताया की वर्तमान समय में जौलीग्रांट एयरपोर्ट विस्तारीकरण का कार्य हो रहा है जिसके अंतर्गत अठुरवाला के टिहरी बांध विस्थापित परिवारों की आवसीय भवन एवं दुकानों का अधिग्रहण बिना भू स्वामियों की सहमति से एवं बिना जानकारी के भवन में दुकानों का मूल्यांकन के लिए नाप जोख का कार्य किया गया। साथ ही उन्होंने मुआवजे की राशि को भी बढ़ाए जाने का निवेदन किया गया है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष नरेंद्र नेगी, जिला महामंत्री राजेंद्र तड़ियाल, पुरुषोत्तम डोभाल, अनूप नेगी आदि रहे थे।

Exit mobile version