Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

डोईवाला : विवाहिता ने लगाया ससुराल वालो पर दहेज उत्पीड़न व मानसिक, शारीरिक प्रताड़ना का आरोप…

ज्योति यादव,डोईवाला। ससुरालियों ने किया बहू को दहेज के लिए उत्पीड़ित। रविवार को ज्योती पत्नी विकास द्वारा कोतवाली डोईवाला में तहरीर दी की उनके ससुराल पक्ष द्वारा तरह तरह के आरोप प्रत्यारोप लगाकर उन्हें मानसिक व शारीरिक रुप से प्रताड़ित कर दहेज की मांग की जा रही हैं। तेलपुरा मेहूवाला माफी निवासी ज्योती ने बताया की विवाह पश्चात ही उनके पति विकास, ससुर मनोहर लाल एवं सास समुन निवासी माजरी ग्रांट द्वारा उनके साथ घरेलू हिंसा व उनको अन्य कई प्रताड़नाएं दी जा रही हैं। कहा की दहेज ना देने पर ससुरालियों द्वारा उनको जान से मारने की धमकी भी दी गई। डोईवाला कोतवाल राजेश शाह ने इन बताया की पीड़ित की तहरीर पर अभियुक्तगणों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Exit mobile version