Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

डोईवाला –पब्लिक इंटर कॉलेज प्रबंधन समिति के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में मनोज नौटियाल बने प्रबंधक, सभी ने ढोल नगाड़ों और मिठाइयां बांटकर मनाया जश्न…

ज्योती यादव,डोईवाला। इंटर कॉलेज डोईवाला के प्रबंध समिति के विभिन्न पदों के लिए मंगलवार को हुए चुनाव में प्रतिष्ठित प्रबंधक पद पर की वर्तमान प्रबंधक मनोज नौटियाल ने कब्जा बरकरार रखा।

 उनके प्रतिद्वंदी संतोष चौहान को महज 9 वोट मिले मंगलवार को प्रबंधक अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पदों के लिए मतदान कराया गया इसके अलावा कार्यकारिणी के साथ सदस्य पदों के लिए भी मतदाताओं ने वोट दिए मतदान सुबह 10 बजे से 3 बजे तक चला और उसके बाद में मतगणना शुरू हुई।

इस दौरान मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार एसडीएम योगेश मेहरा तहसीलदार मोहन सिंह रामगढ़ आदि ने भी चुनाव का मौका मुआयना किया पर्यवेक्षक जसपाल सिंह नेगी की दिशा निर्देश में चुनाव प्रक्रिया पूरी की गई।

प्रधानाचार्य नरेश कुमार वर्मा ने बताया कि प्रबंधक पद पर मनोज नौटियाल को 143 संतोष चौहान को साथ और उमेश सिंह को तीन मत मिले।

अध्यक्ष पद पर गुरदीप सिंह को 142 और संतोष को महज 9 वोट मिले इसी तरह कोषाध्यक्ष पद पर तेजपाल को 141 और पवन को 8 वोट मिलेजिससे प्रबंधक पद पर मनोज नौटियाल अध्यक्ष पद पर गुरदीप सिंह और कौशल अध्यक्ष पद पर तेजपाल सिंह मोंटी निर्वाचित घोषित किए गए।

 इससे पहले सहायक प्रबंधक पद पर अब्दुल रज्जाक और उपाध्यक्ष पद पर उमेद बोरा निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए गए थे।

 सदस्य पदों पर ईश्वर चंद्रपाल रविंद्र सिंह सुरेंद्र सिंह सर जी सिंह नरेंद्र रूपचंद और वहीद निर्वाचित घोषित किए गए। वही नवनिर्वाचित प्रबंधक मनोज नौटियाल ने कहा सभी को विश्वास में लेकर विद्यालय हित में काम किया जाएगा और विद्यालय की बेहतरीन में काम किया जाएगा इस दौरान काफी संख्या में उनके समर्थक मौजूद रहे, और जीतने की खुशी में ढोल नगाड़ों के साथ मिठाइयां बांटकर सभी को बधाइयां दी।

Exit mobile version