Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

डोईवाला : मंडल अध्यक्ष ने फहराया पार्टी का ध्वज

ज्योति यादव,डोईवाला। रानीपोखरी मंडल में विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के सामाजिक सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी का 44वा स्थापना दिवस सभी शक्ति केंद्रों के विभिन्न बूथो पर आयोजित किया गया। जिसमें मंडल अध्यक्ष द्वारा पार्टी का ध्वज फहराया गया और भारतीय जनता पार्टी के 44वें स्थापना दिवस के अवसर पर सभी कार्यकर्ताओ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाईव संबोधन सुना। बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष जीषने भारतीय जनता पार्टी की संरचना, पार्टी की उन्नति और सफलता के बारे में अपना व्यकत्वय दिया। बैठक में नवीन जामवाल, त्रिलोक सिंह रावत, अवनीश भारद्वाज, विक्रम भंडारी, चांद खान, संजीव नेगी, मनोज भट्ट, मनोज शर्मा आदि थे।

Exit mobile version