Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

डोईवाला–हरविंदर ने जीते पावर लॉफ्टिंग में तीन स्वर्ण पदक

ज्योति यादव,डोईवाला। ऋषिकेश पावर लॉफ्टिंग चैंपियनशिप 2023 प्रतियोगिता में मास्टर कैटेगिरी में तीन स्वर्ण पदक जीतने पर विधायक बृजभूषण गैरोला एवं पूर्व राज्य मंत्री व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अरुण सूद ने हरविंदर सिंह हंसी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और शुभकामनाएं प्रेषित की।

इस मौके पर पूर्व प्रधान नरेंद्र नेगी, रविन्द्र बेलवाल, आदेश पंवार, संतोषी बहुगुणा, भारत गुप्ता, गणेश रावत, राजेन्द्र तड़ियाल, बॉबी शर्मा, प्रेम सिंह, जगत सिंह असवाल, आरती लखेड़ा, पूनम तोमर, सोनाली काला, सुषमा आर्या, अवतार सिंह, सुंदर लोधी, सरिता गुसाईं, वर्षा वर्मा, अल्पना प्रजापति, राममूर्ति ताई आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version