Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

डोईवाला– कुड़कावाला मे खाटू श्याम बाबा का हुआ भव्य जागरण

ज्योति यादव,डोईवाला। डोईवाला के कुड़कावाला मे बाबा खाटू श्याम जी का प्रथम भव्य जागरण का आयोजन किया गया।

जिसमे सहारनपुर, राजस्थान व अन्य दूर दूर से आए हुए भजन गायको ने सुन्दर सुन्दर भजनो से बाबा का गुणगान किया।
कुड़कावाला के लोधेश्वर शिव मंदिर में बाबा खाटू श्याम के जागरण में भारी संख्या मे भक्तो की भीड़ उमड़ी बाबा के दर्शन के लिए पंडाल में भक्तो की लम्बी लाइन लगी।

इस दौरान खाटू श्याम मण्डल के प्रमोद गुप्ता ने कहा की बाबा खाटू श्याम कलयुग के भगवान है जैसे जैसे कलयुग बढ़ेगा बाबा को मानने वाले भक्तों की संख्या बढ़ती जाएगी।

लोधेश्वर शिव मंदिर समिति के सदस्य संजीव लोधी ने कहा जिस तरह से पहले करोना की महामारी आयी और अब प्रदेश मे डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा है हम खाटू श्याम बाबा से यही प्रार्थना करते है की इस महामरी से सभी को बचाये और सभी का कल्याण करें।

मनोज कुमार सोहन सिंह , टिंकू, संजीव लोधी भरत कुमार राजू प्रताप वर्मा, अशोक कुमार वर्मा, नीरज वर्मा, जीत सिंह, राजकुमारी, सत्तो देवी , प्रवीण कुमार, राम शंकर प्रमोद गुप्ता, चंदू लाला,अशोक कुमार लोधी, दिलीप सिंह , आदि सदस्य व हजारों की संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।

Exit mobile version