Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

डोईवाला : माइक्रो डोनेशन आभियान को की गति प्रदान

ज्योति यादव डोईवाला: भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे माइक्रो डोनेशन को और गति प्रदान करने के उद्देश्य से भाजपा रानीपोखरी मण्डल द्वारा रविवार थानों में एक महत्त्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।

जिसमें माइक्रो डोनेशन अभियान के जिला संयोजक व जिला मीडिया प्रभारी सम्पूर्ण सिंह रावत ने माइक्रो डोनेशन अभियान की जानकारी दी और कहा कि अधिक से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों को माइक्रो डोनेशन के लिए प्रेरित करना है।

उन्होंने कहा कि नमो ऐप व लिंक के माध्यम से ऑनलाइन माइक्रो डोनेशन किया जा सकता है। जिसमे कोई भी रुपए 5,50,100,500 व 1000 की धनराशि जमा कर सकता है। उन्होंने कहा कि यह अभियान बूथ स्तर तक चलाया जाएगा यह अभियान 30 अप्रैल तक चलेगा।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र मनवाल ने कहा कि रानीपोखरी मंडल में 2000 से ज्यादा लोगों से माइक्रो डोनेशन में सहयोग लिया जाएगा। रानीपोखरी मंडल में माइक्रो डोनेशन अभियान को सुव्यवस्थित व गति प्रदान करने के लिए सुभाष मनवाल को माइक्रो डोनेशन अभियान का प्रभारी नियुक्त किया गया।

बैठक का संचालन मंडल महामंत्री प्रेम पुण्डीर द्वारा किया गया। बैठक में जिला बीस सूत्रीय किर्यान्वियन समिति के अध्यक्ष दिवान सिंह रावत, मण्डल महामन्त्री सुभाष रावत, सतीश सेमवाल, अनिल तीर्थवाल, चंद्रप्रकाश तिवारी, सुभाष मनवाल, भगवती सती, आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version