Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

डोईवाला–श्री दुर्गा महिला मंडल की कार्यकारिणी का गठन

ज्योति यादव, डोईवाला। आज श्री दुर्गा महिला मंडल की नई कार्यकारिणी का गठित किया गया।

शुगर मिल गार्डन कॉलोनी मे महिलाओं ने सर्व सहमति से श्री दुर्गा महिला मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन किया। जिसमें पुष्पा देवी को अध्यक्ष और रजनी देवी को महामंत्री चुना गया है। अंजू बिष्ट उपाध्यक्ष, कविता गुप्ता मंत्री, सीमा देवी मंत्री,आशा देवी कोषाध्यक्ष,अनिता गुप्ता मीडिया प्रभारी, प्रमिला देवी सोशल मीडिया प्रभारी और दुलारी देवी, रीता देवी को सदस्य बनाया गया है।
नवनियुक्त अध्यक्षा पुष्पा देवी ने कहा कि महिलाओं में जोड़ने के साथ-साथ अनेकों सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, नगर और ग्रामीण स्कूलों में जाकर जरूरतमंद छात्र-छात्राओं की हर संभव मदद का प्रयास किया जाएगा, महामंत्री रजनी देवी ने कहा कि महिलाओं को जागरूक करने हेतु सिलाई, कढ़ाई, ब्यूटीशियन जैसे कार्यक्रम का आयोजन कर समाज में महिलाओं को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य करेंगे।
कार्यक्रम में संतोष भावना गौरी देवी आदि महिलाये मौजूद रही।

Exit mobile version