Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

डोईवाला–एसडीएम कॉलेज की कार्यकारिणी का गठन…!

ज्योति यादव,डोईवाला। शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने किया नई इकाई का विस्तार। एसडीएम कॉलेज की कार्यकारिणी में अंशुल कृषाली को अध्यक्ष, साक्षी कुकरेती, प्रशांत डोभाल को उपाध्यक्ष, प्रिया सूद को कॉलेज मंत्री, इंदु कश्यप को सहमंत्री, अरुण मेहरा को मीडिया प्रमुख, गरिमा रावत को सहमीडिया प्रमुख, अंशुल जोशी, नम्रता को कॉलेज एसडीएफ प्रमुख, सोहन, देवांशु को एसएफएस प्रमुख, राजकिरण शाह को आंदोलन प्रमुख, कैलाश भट्ट को सह आंदोलन प्रमुख मनोनीत किया गया। इस दौरान प्रान्त क्रीडा सह प्रमुख विनोद चौहान, जिला संयोजक शिवम शर्मा, नगर विस्तार आशीष पंवार, छात्र संघ अध्यक्ष अभिषेक पूरी, पूर्व अध्यक्ष निशांत मिश्रा, सहसचिव शिवम कोहली आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version