Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

डोईवाला : थानों रेंज में किया 6 फायर क्रू–स्टेशन का गठन

ज्योति यादव डोईवाला: थानों रेंज का कुल क्षेत्रफल 11774.40 है रेंज के अंतर्गत 6 फायर क्रू–स्टेशन का गठन किया गया। प्रत्येक प्रत्येक क्रू–स्टेशन में लगभग 10 कर्मचारियों को उपकरण सहित तैनात किया गया है।

थानों रेंज वन क्षेत्राधिकारी एन एल डोभाल द्वारा रेंज के अंतर्गत सभी कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने पर कहा है ताकि कोई भी अग्नि दुर्घटना घटित ना हो पाए।

वर्तमान में थानों रेंज के अंतर्गत लगभग सभी फायर लाइनों का कटान फूकान का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। आरक्षित वन से लगे गांवो में बार-बार अपनी की जा रही है जंगल के किनारे आग ना लगाएं।

अगर किन्ही कारणों से आरक्षित वनों में धुआं व आग दिखाई देती है तो इसकी सूचना तुरंत नजदीक फायर क्रू स्टेशन को दें ताकि आग को तुरंत नियंत्रित किया जा सके।

Exit mobile version