Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

डोईवाला –18 जून को हरिद्वार में प्रस्तावित किसान महाकुंभ का बनेंगे हिस्सा

ज्योती यादव,डोईवाला। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) द्वारा जिला कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया। भारतीय किसान यूनियन के संरक्षक सरदार गुरदीप सिंह ने बताया की आगामी 16, 17 व 18 जून को हरिद्वार में राष्ट्रीय स्तर के किसान महाकुंभ का होना प्रस्तावित है। जिसमें यूनियन के राष्ट्रीय पदाधिकारी समेत और अन्य प्रदेशों के पदाधिकारी भी पहुंचेंगे।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 18 जून को डोईवाला से भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की पूरी टीम किसान महाकुंभ में शामिल होगी। साथ ही एक दिन की सेवा के रूप में हरिद्वार में लंगर प्रसाद वितरण किया जाएगा।

बैठक में सरजीत सिंह, अजीत सिंह, एसपी सिंह, अजय राजपूत, निर्मल कुमार, पूनम सदान, उर्मिला देवी, सरदार निर्मल सिंह, सरवन सिंह, जनरल सिंह, आशा देवी, मंजू देवी आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version